March 27, 2009

कृषि आधारित उद्योगों हेतु

जबलपुर में कृषि आधारित उद्योगों का केन्द्र बनाने हेतु सार्थक प्रयास-

जबलपुर में कृषि उत्पादन का स्तर अच्छा है विशेषत: यहां का मटर, टमाटर तथा मिर्ची सारे देश में प्रसिद्ध है। देश के उद्योगपतियों के सामने यह बात लाने के लिये सांसद श्री राकेश सिंह के नेतृत्व में खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से कृषि आधारित उद्योगों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 21 फरवरी 2005 को जबलपुर में किया गया जिसमें देश के प्रमुख उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। तत्कालीन उद्योग मंत्री, मध्यप्रदेश शासन श्री कैलाश चावला इस कार्यशाला में माननीय मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में विशेष रूप से सम्मिलित हुये साथ ही कृषि मंत्री, मध्यप्रदेश शासन श्री गोपाल भार्गव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सांसद श्री राकेश सिंह द्वारा अथक प्रयासों से जबलपुर में मटर का उत्पादन जो किया शासकीय रिकार्ड में शून्य दर्शाया जाता था। उसे केन्द्र शासन से आग्रह कर योग्य आंकड़े केन्द्र शासन के रिकार्ड में दर्ज कराये गये।

वन संरक्षण एवं वृक्ष संवर्धन –

डुमना क्षेत्र की शासकीय भूमि पर अत्यधिक वृक्ष लगे हैं इन्हें वन विहार के स्वरूप में व्यवस्थित रूप से विकसित करने के लिये सांसद श्री राकेश सिंह के प्रयास से 2 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत करायी गई।

Copyright www.rakeshsingh.org | Developed by TRUSTMEHER