जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी मिशन योजना को लागू करने हेतु सार्थ प्रयास –
केन्द्र शासन में जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी मिशन योजना के अन्तर्गत 74 नगरीय निकायों का चयन किया गया है जिनमें से जबलपुर भी एक है। इस योजना में देश भर में कहीं भी केंट क्षेत्र का समावेश नहीं था। इस विषय को सांसद श्री राकेश सिंह द्वारा लोकसभा में उठाया गया एवं संबंधित मंत्री से पत्राचार किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी मिशन योजना के अन्तर्गत केंट क्षेत्र का भी समावेश किया गया है जिसका लाभ जबलपुर केन्ट क्षेत्र के निवासियों को भी मिलेगा।
रेडीमेड गारमेंट्स काम्पलेक्स हेतु प्रयास
जबलपुर में बड़ी संख्या में रेडीमेड गारमेंट का कार्य करने वाले कारखाने है। यहां से निर्मित वस्त्र सारे देश में जाते हैं। इस व्यवसाय को एक व्यवस्थित रूप प्राप्त हो इस हेतु रेडीमेड गारमेंट काम्प्लेक्स तथा रेडीमेड गारमेंट के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये सांसद श्री राकेश सिंह द्वारा प्रयास किये गये। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री श्री शंकर सिंह बाघेला तथा अन्य संबंधित अधिकारियों से भेट कर इस विषय को आगे बढ़ाया गया एवं रेडीमेड गारमेंट व्यवसायियों की बैठक आयोजित कर इस विषय पर चर्चा की गई
पारदर्शिता हेतु प्रयास-
प्रदेशों में एक मात्र जबलपुर संसदीय क्षेत्र है जिसमें प्रत्येक लोकसभा सत्र के उपरांत पत्रकारवार्ता के माध्यम से जनहित में लोकसभा व दिल्ली में की गई कार्यवाही की सूचना जन सामान्य को नियमित रूप से दी जाती है।
जीरो-प्वाइंट-
जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में भारत का भौगोलिक केंद्र बिन्दू- “जीरो प्वाइंट” को देश के पर्यटन मानचित्र पर लाने हेतु सांसद श्री राकेश सिंह द्वारा प्रयास किया गया।
प्राकृतिक आपदा पर लोकसभा में पहल –
लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ओला वृष्टि व अतिवर्षा से प्रभावित कटनी जिले की मुड़वारा एवं बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्रों एवं जबलपुर की सिहोरा व पनागर विधानसभा क्षेत्रों का सांसद श्री राकेश सिंह ने दौरा किया तथा पीड़ितों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाये जाने हेतु लोकसभा में मुद्दा उठाया।
मास्को यात्रा के दौरान उद्योगपतियों से भेंट –

Moscow Visit
सांसद श्री राकेश सिंह ने जुलाई 2006 में अपनी मास्को यात्रा के दौरान वहां के भारतीय मूल के उद्योगपतियों से विशेष भेंट एवं चर्चा कर उन्हें जबलपुर कटनी संसदीय क्षेत्र में निवेश करने हेतु आमंत्रित किया।
