March 27, 2009

जबलपुर से दैनिक वायु सेवा प्रारंभ

जबलपुर को मुंबई से वायु सेवा से जोड़ने हेतु अनेक प्रयास

Meeting with Minister Shri Prafulla Patel

Meeting with Minister Shri Prafulla Patel

इस विषय को आगे बढ़ाते हुये सांसद श्री राकेश सिंह द्वारा जबलपुर को मुंबई से वायु सेवा से जोड़ने हेतु अनेक प्रयास किये गये। किंगफिशर, जेट एयरवेज, गो एयर के अधिकारिओं से मुंबई में जाकर व्यक्तिगत भेंट की गई। अनेक पत्र लिये गये, सतत् फोन द्वारा इनका फालोअप किया गया और दिनांक 26 मई 2007 को जबलपुर के इतिहास में पहली बार किंगफिशर एयर लाइंस के चार प्रमुख उच्चाधिकारियों के समक्ष जबलपुर में वायु सेवा के महत्व का प्रजेंटेशन किया गया।

एयर डेक्कन की जबलपुर से नई दिल्ली वायु सेवा का प्रारंभ

जबलपुर भारतीय वायु सेवा के नक्शे में जो था किन्तु यहां कभी भी दैनिक वायु सेवा की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस हेतु सांसद राकेश सिंह द्वारा सभी स्तर पर अनेक प्रयास किये गये, अनेक बार केन्द्रीय उड्डयन मंत्री श्री प्रफुल्ल पटेल, प्रबंध संचालक ए.आर.डेक्कन, केप्टन श्री गोपीनाथ तथा सबंधित मंत्रालयों के अधिकारियों से भेट व लोकसभा में प्रश्न, इन सबके परिणाम स्वरूप दिनांक 23 अप्रैल 2005 को एयर डेक्कन की जबपलुर से नई दिल्ली के लिये दैनिक वायु सेवा का प्रारंभ हुआ और जबलपुर दैनिक वायु सेवा के नक्शे पर आ गया।

नाईट लैडिंग फैसिलिटी हेतु प्रयास

आज यह परिस्थिति है कि किंगफिशर, इंडियन एयर लाइंस एवं जैट उयरवेज ने शीघ्र ही जबलपुर को मुंबई तथा अन्य महानगरों से जोड़ने की योजनाओं पर काम करना प्रारंभ कर दिया है। ब्रिटिश काल में जबलपुर हवाई अड्डे पर नाईट लैडिंग फैसिलिटी को रक्षा उत्पादन संबंधी कारखाने होने कारण रोक दिया गया था। नाइट लैडिंग फैसिलिटी के निराकरण हेतु सांसद श्री राकेश सिंह द्वारा अनेक प्रयास किये गय। रक्षा मंत्री से अनेक बार व्यक्तिगत भेंट, दर्जनों पत्र लिये गये, उड्डयन मंत्रालय से रक्षा मंत्रालय के बीच में इन नाईटलैडिंग के विषय पर समन्वयक भी भूमिका अदा की गई और इन सभी प्रयासों के कारण रक्षा मंत्रालय ने नाइट लैडिंग हेतु अधिकृत रूप से अपनी आपत्ति वापिस ली जो जबलपुर के लिये एक बड़ी उपलब्धि है।

Copyright www.rakeshsingh.org | Developed by TRUSTMEHER