March 27, 2009

जबलपुर को टूरिस्ट हब बनना

जबलपुर को टूरिस्ट हब बनना :-

जबलपुर को टूरिस्ट हब बनाने का सार्थक प्रयास – जबलपुर में पर्यटन की अपार संभावनाओं को उजागर करते हुये जबलपुर को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर जाने का साथ प्रयास सांसद राकेश सिंह द्वारा किया गया।

प्रतिवर्ष नर्मदा महोत्सव की शुरुआत :-

संस्कारधनी में सुप्रसिद्ध प्रर्यटन स्थल भेड़ाघाट में वर्ष 2004 से प्रतिवर्ष नर्मदा महोत्सव की शुरूआज करायी गई।

विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की :-

जबलपुर में पर्यटन की संभावना को प्रोजेक्ट करने वली विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पर्यटन क्षेत्र के शीर्ष व्यक्तियों, राजनेताओं तथा केन्द्रीय एवं राज्य पर्यटन मंत्रियों को प्रस्तुत की गई।

टूर आपरेटर्स का सम्मेलन:-

जबलपुर में पहली बार देश के प्रमुख टूर आपरेटर्स का सांसद श्री राकेश सिंह के संयोजन में तीन दिवसीय सम्मेलन दिनांक 28-04-2006 से 30-04-2006 तक आयोजित किया गया। इस सेमीनार में देशभर से लगभग 70 टूर आपरेटर्स उपस्थित हुये। तत्कालीन पर्यटन मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्रीमती यशोधरा राजेसिंधिया के मुख्य आतिथ्य में यह सेमीनार आयोजित किया गया था। जिसमें सभी टूर आपरेटर्स के समक्ष जबलपुर के पर्यटन महत्व को दर्शाया गया एवं टूर आपरेटर्स को भेड़ाघाट तथा कान्हा के पर्यटन महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से विशेष रूप से भ्रमण करया गया।

बरगी डेम में क्रूज का संचालन :-

बरगी डे में क्रूज की मांग रखी गई थी जो कि सफलता से संचालित हो रही है। इसी के साथ बरगी से तिंदनी(कान्हा) तक नर्मदा नदी में जल मार्ग पर क्रूज के संचालन हेतु सार्थक प्रयास किये गये। इन सभी का परिणाम यह है कि आज जबलपुर क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में अच्छी खासी बड़त हुई है। जबलपुर तथा आसपास के होटल मे सैलानियों की संख्या दर में वृद्धि हुई है।

Copyright www.rakeshsingh.org | Developed by TRUSTMEHER