महापंचायत


जबलपुर-गोंदिया ब्राडगेज को लेकर रेल्वे द्वारा की जारही भेदभाव एवं जबरन इस महत्वपूर्ण परियोजना को समुचित राशि उपलब्ध नही किये जाने के कारण इस परियोजना को पूरा नही किया जा सका है। इसी संबंध में इस महापंचायत का आयोजन किया गया था जिसमें आसपास के जनप्रतिनिधियों के अलावा स्थानीय प्रबुद्ध जनों को शामिल किया गया था और रेल मंत्रालय को इस महापंचायत के माध्यम से यह बताया गया था कि जबलपुर की यह महत्वपूर्ण परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाये।