जबलपुर एअरपोर्ट और जबलपुर से हवाई सेवा का विस्तार

जबलपुर एअरपोर्ट : -

जबलपुर एअरपोर्ट के विस्तार के लिए सारे कार्य लगभग स्वीकृत करा लिए गए हैं जैसे रनवे का विस्तार, टर्मिनल बिल्डिंग, एप्रन, ATC टावर, आदि | इन सारे कार्यों के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा निरिक्षण का कार्य प्रगति पर हैं |

पिछले वर्ष जबलपुर से हैदराबाद, चेन्नई, बैंगलोर की अतिरिक्त फ्लाइट बढ़ने से यात्रिओं की संख्या एअरपोर्ट पर देखते हुए कुछ temporary एक्सटेंशन का कार्य किया गया हैं जैसे चेक इन एरिया और सुरक्षा एरिया का विस्तार किया गया हैं |

जबलपुर से हवाई सेवा का विस्तार : -

जबलपुर से हवाई सेवा के विस्तार के मद्देनज़र स्पाइस जेट एयरलाइन्स से जबलपुर से चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर को जोड़ने के साथ ही जबलपुर से मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट तो दिन में दो बार संचालित कराया गया |

दिनांक 4 दिसम्बर 15 को जबलपुर एअरपोर्ट पर स्पाइस जेट की उडान के दुर्घटना के बाद स्पाइस जेट द्वारा उडान को बंद कर दिया गया था | एअरपोर्ट पर सुरक्षा और संरक्षा के कार्य निष्पादित होने के बाद दिनांक 4 जनवरी 16 को स्पाइस जेट द्वारा जबलपुर से मुंबई एवं दिल्ली की फ्लाइट को पुन: संचालित किया गया | एयरक्राफ्ट के उपलब्धता के बाद पुन: दुसरे रूट की फ्लाइट संचालित हो जायेगी |

मेरी मांग पर चेयरमैन एयर इंडिया श्री लोहानी ने यह जानकारी की दिल्ली -जबलपुर के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट सप्ताह में तीन के बजाये 5 दिन संचालित की जायेगी | जो दिनांक 1 जनवरी 16 से प्रारंभ हो चुकी हैं |