नगर निगम मदनमहल चौराहे को सिविल लाइन और मालगोदाम की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी

दिंनाक: 08 Mar 2016 17:12:21


नगर निगम मदनमहल चौराहे को सिविल लाइन और मालगोदाम की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी में है। इसके लिए लेफ्ट टर्न भी खोले जाएंगे ताकि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए बीच में आने वाले पेट्रोल पंप और विद्युत सब स्टेशन को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। विद्युत सब स्टेशन को कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है।
मदनमहल से रानीताल तक बनने वाले फ्लाईओवर से पहले चौराहे को चौड़ा करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। क्योंकि फ्लाईओवर बनते ही इस चौराहे में यातायात का दवाब बढ़ जाएगा। अधारताल की ओर से आने वाले सारे वाहन इसी चौराहे पर उतरेंगे। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों के लोग भी जिन्हें रानीताल जाना होगा इसी चौराहे से जा सकेंगे।
मदनमहल चौराहा फिलहाल पर्याप्त चौड़ा है। यहां स्कूल छूटने और लगने का समय छोड़ दिया जाए तो दिन में कभी-कभार ही जाम की स्थिति बनती है। मदनमहल से रानीताल प्रस्तावित फ्लाईओवर के बनने पर चौराहे में जाम की स्थिति बन सकती है। इसलिए इसे पहले ही चौड़ा करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।