संग्राम सागर तालाब के विकास कार्यों का मुआयना

दिंनाक: 20 May 2016 14:45:11


19 मई को संग्राम सागर तालाब पहुँच कर पर्यटन विभाग द्वारा वहां कराये गए विकास कार्यों का मुआयना किया | इस दौरान निगम आयुक्त श्री वेद प्रकाश, पर्यटन विकास निगम के सदस्य अनिल तिवारी, पर्यटन विकास निगम कार्यपालन यंत्री श्री दिलीप श्रीवास्तव, दीपक दवे के साथ ही नगर निगम जबलपुर के भी अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जबलपुर के पर्यटन विकास को दृष्टिगत रखते हुए मेरे प्रयासों से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा घोषित मेगा सर्किट के विकास कार्यों के लिए स्वीकृत 50 करोड़ की राशि में से संग्राम सागर तालाब के सौन्द्रियकरण के लिए 1 करोड़ 68 लाख रुपये स्वीकृत किये गए थे। जिससे हुए कार्यों में पाथवे निर्माण, रेलिंग, घाट निर्माण, फेंसिंग और आवश्यक जनसुविधायें शामिल हैं जिनका कार्य पूर्ण हो चूका है। हस्तानांतरण के पश्चात इसकी देख-भाल का जिम्मा नगर निगम जबलपुर के पास होगा और शीघ्र ही इसे लोकार्पित कर जनसामान्य एवं पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा।

पर्यटन विभाग द्वारा कराये गए 1 करोड़ 68 लाख रुपये के विकास कार्यों के आलावा भी अभी और कार्य आवश्यक हैं जैसे कैफेटेरिया, मुख्य प्रवेश द्वार से पाथवे को जोड़ने वाली लिंक रोड, लैंड स्केपिंग, गार्डनिंग, लाइटिंग एवं वृद्धजनों की सहूलियतों के लिए रैंप का निर्माण जैसे कार्यों की आवश्यकता हैं जो शीघ्र होंगे और इसके लिए आवश्यकता होने पर सांसद निधि से भी राशि उपलब्ध करायी जाएगी।