विधानसभा क्षेत्र में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया

दिंनाक: 02 Jun 2016 14:42:17


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला, मजूदर सहित सभी वर्गो के हितों की रक्षा और उनकों समर्पित रही है। हर क्षेत्र में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित की हैं।
राज्यमंत्री शरद जैन, महापौर स्वाति गोडबोले ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर विधानसभा के विवेकानंद मण्डल के कमला नेहरू वार्ड, विवेकानंद वार्ड, मिलौनीगंज मंडल के राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, हनुमानताल वार्ड, दीनदयाल मंडल के जवाहरगंज वार्ड, तिलकवार्ड में जनसंपर्क करते हुए केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया।
राज्यमंत्री शरद जैन ने इस अवसर पर कहा कि श्री मोदी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ चुना है क्योंकि जनता को मोदी जी में विकास पुरूष की छवि दिखाई देती है और इसी छवि के अनुरूप वे विकास कर रहें है।
महापौर श्रीमति स्वाति गोडबोले ने इस अवसर पर कहा कि भारत दुनिया के तीव्र गति आगे बढ़ने वाला देश बनने का गौरव हासिल कर चुका है। साथ ही आर्थिक विकास के मामले में चीन को भी हमने पीछे छोड़ दिया है यह सब दो वर्षों में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मेहनत का प्रतिफल है।