चार विधानसभाओं में 148 किमी में निकाली गई संकल्प यात्रा के रूप में विशाल तिरंगा यात्रा

दिंनाक: 14 Aug 2017 09:41:41

दिनांक 13 अगस्त 2017 को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जबलपुर ग्रामीण क्षेत्र की चारों विधानसभाओं में मेरे नेतृत्व मंे एवं प्रदेश मंत्री कन्हाई लाल रघुवंशी, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, विधायक इंदु तिवारी, विधायक प्रतिभा सिंह, विधायक नंदिनी मरावी, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटैल, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटैल, आशीष दुबे व युमो जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजमणी सिंह बघेल की गरिमामय उपस्थिति में यात्रा भेड़ाघाट स्थित दीन दयाल पार्क से प्रारंभ की गई जो भेड़ाघाट चैराहा, बिलखरवा, सहजपुर, शहपुरा नगर, घुन्सौर, खमदेही, सहसन, पाटन नगर, सकरा, तमोरिया, कैमोरी, पौंड़ी, कटंगी नगर, बिदली, पोला, मझौली नगर, पीपल देवरी, पौड़ा, दर्शनी, सिहोरा नगर, खितौला, पहरेवा, घाट सिमरिया, गोसलपुर, गांधीग्राम, कुशनेर, पनागर नगर, फूटाताल, परियट, करौंदानाला होते हुए महाराजपुर में संपन्न हुई। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेानानी एवं शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह यात्रा निकाली गयी। देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का सपना है कि भारत देश गरीबी से मुक्त हो शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मान मिले तथा देश में एकता अखंडता के साथ लोगों में देश भक्ति व समाज हित की भावनाएं जागृत हों। इस विशाल तिरंगा यात्रा के रूप में जो यह संकल्प यात्रा निकाली गई उसमंे भारी संख्या मंे लोगोें ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया बड़े ही जोश व उमंग के साथ युवाओं ने देश भक्ति से ओत-प्रोत नारे भी लगाए।

इस यात्रा के विधानसभाओं के प्रभारी के रूप में बरगी विधानसभा प्रभारी विधायक प्रतिभा सिंह, पाटन विधानसभा प्रभारी पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, सिहोरा विधानसभा प्रभारी विधायक नंदिनी मरावी, पनागर विधानसभा प्रभारी विधायक सुशील तिवारी इंदु थे। यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ श्रीमती अलका गर्ग, अनिल तिवारी, राजा मौर्य, बालचंद्र जैन, कृष्ण शेखर सिंह, जगेन्द्र सिंह, ठाकुर हरि सिंह, देवेन्द्र यादव, राजेश राय, रानू तिवारी, आशीष पटेल, भरत सिंह महेन्द्र सिंह, विवेक बबेले, कमलेश पटेल, पुष्पराज सिंह, सर्वेश मिश्रा, संतोष सैनी, यशपाल सिंह, मनोज पटेल, संजय जैन, संदीप पटेल, भरत मिश्रा के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।