जबलपुर चारो दिशाओं में हवाई सुविधा से जुड़ा

दिंनाक: 15 Sep 2017 09:45:41

जबलपुर देश एवं प्रदेश के केन्द्र में स्थित होने के कारण यहां से चारों ओर एयर कनेक्टिविटी होना आवश्यक था और आज प्रारंभ हुई जबलपुर-कोलकाता वायुसेवा के बाद जबलपुर चारों दिशाओं में हवाई सुविधा से जुड़ गया है और यह जबलपुर के विकास में महत्वपूर्ण कदम होगा।

जूम एयरलाइंस द्वारा दिल्ली-जबलपुर-कोलकाता प्रारंभ की गई नई वायुसेवा का लोकार्पण दिल्ली एयरपोर्ट में मेरे द्वारा किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट में केक काटकर एयरलाइन्स के कर्मचारियों और यात्रियों को नई उड़ान की बधाई दी गयी। इस अवसर पर जूम एयरलाइंस के मालिक श्री जय वीरचंदानी एवं सीईओ एम.कौष्टुव धर भी उपस्थित थे। दिल्ली में औपचारिक शुरूआत करने के पश्चात मैं, कंपनी के मालिक श्री वीरचंदानी एवं सीईओ श्री धर उसी वायुयान से जबलपुर पहुंचे जहां उनकी सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं में भव्य स्वागत कर आगवानी की।

बड़े हर्ष की बात है कि आज से जबलपुर कोलकाता के साथ ही उत्तर पूर्व भारत से भी जुड़ रहा है। मेरा प्रारंभ से ही प्रयास रहा कि जबलपुर के विकास के लिये रोजगार के अवसर का सृजन के लिये, युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में मिलने वाली सुविधाओं हेतु और शहर में औद्योगिकीकरण के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी हवाई सेवाओं के विस्तार की आवश्यक्ता रही है और इसी के चलते लगातार प्रयास किये गए और इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप आज जूम एयरलाइंस द्वारा जबलपुर से कोलकाता की नई उड़ान प्रारंभ की गई।

इस उड़ान के लिये लगातार जूम एयरलाइंस के अधिकारियों से बातचीत की गई और समय समय पर उन्हें आपेक्षित सहयोग भी दिया गया जिसका परिणाम जबलपुर को नई उड़ान के रूप में मिला है। इस उड़ान के प्रारंभ होने के पश्चात हम पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण चारों दिशाओं में हवाई सेवा से सीधे तौर पर जुड़ गये हैं। सांसद श्री सिंह ने कहा कि आज से प्रारंभ हुई नई उड़ान का एयरक्राॅफ्ट सी. आर जे एयरक्राफ्ट है जिसकी गति तीव्र होने के कारण 1 घंटे में दिल्ली से जबलपुर और 1 घंटे में जबलपुर से कोलकाता का सफर आसानी से तय किया जा सकता है यह 50 सीटर एयरक्राफ्ट है।

जूम एयरलाइंस के अधिकारियों से चर्चा कर आग्रह किया गया है कि जबलपुर से पुणे, जबलपुर से अहमदाबाद एंव जबलपुर से बैंगलोर की उड़ान भी आने वाले समय में प्रांरंभ हो। इस मांग पर जूम एयरलाइंस के सीईओ श्री कौष्टुव धर ने कहा कि कोलकाता की उड़ान प्रारंभ करने में लगातार सहयोग मिला है और उन्ही के सहयोग से हम यह उड़ान प्रारंभ कर पाये इस सहयोग के लिये कंपनी उनकी आभारी है साथ ही आने वाले समय में जिन रूट्स में नई उड़ान की मांग की गई है इन सभी रूट पर कंपनी गंभीरता पूर्वक विचार कर एयरक्राफ्ट की उपलब्धता के आधार पर सेवा शुरू करेगी।

मैं जबलपुर को मिली इस उपलब्धि पर संसदीय क्षेत्र की जनता को बधाई देता हूँ। जनता के आशीर्वाद, मीडिया के सहयोग एवं सभी जनप्रतिनिधियों की एकजुटता के कारण जबलपुर विकास के रास्ते पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में हम हवाई क्षेत्र में और बेहतर होंगे ऐसा विश्वास है। मैं केन्द्रीय उड्ययन राज्यमंत्री श्री जयंत सिन्हा को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने पर उनका आभार व्यक्त करता हूँ।

दिल्ली से जबलपुर पहुँचने के बाद मैंने एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने जबलपुर से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास दिया तत्पश्चात केक काटकर सुखद यात्रा की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर राज्यमंत्री शरद जैन, महापौर डॉ. स्वाती गोडबोले, भाजपा नगर अध्यक्ष जी.एस.ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटैल, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी, प्रतिभा सिंह, नंदिनी मरावी, एल.बी.लोबो, मविप्रा अध्यक्ष प्रभात साहू, अविवि निगम उपाध्यक्ष एस.के.मुद्दीन, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटैल, नगर निगम अध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, पूर्व विधायक अजय विश्नोई, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू नरेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष दुबे ने विमानतल पर जबलपुर से कोलकाता की नई उड़ान का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राजेश मिश्रा, संदीप जैन, शिवराम बेन, जय सचदेवा, संतोष सैनी, तृष्णा चटर्जी, योगेन्द्र राजपूत, संतोषी ठाकुर, मधुबाला राजपूत, राजकुमार पटेल, रवीन्द्र पचैरी, सोनू वर्मा, दिनेश पटेल, श्रीकांत साहू, कमलेश अग्रवाल, श्रीराम शुक्ला, काके आनंद, नवीन रिछारिया, रंजीत पटैल, राजमणि सिंह बघेल, प्रमोद चैहटेल, शफीक हीरा, कैलाश साहू, राजेश ठाकुर, राजीव राठौर, संजय ठाकुर, संजय नाहतकर, रिजवान अंसारी, सुशील शुक्ला, सुरेन्द्र राठौर, विनीत तिवारी अमित जैन, कुँवरपाल सिंह शेरू, दीप मेहदेले, रंजीत ठाकुर, राजकुमार गुप्ता, संदीप राठौर,, विनय असाटी, राजा सराफ, कुंजी जौहरी, अजय तिवारी, परमवीर सिंह, जोसेफ हाॅकिन्स, मंजेश जैन, शशिकांत सोनी, प्रवीण जैन, राकेश गुप्ता, अमर मिश्रा, अरविन्द कहार, मोहित चैबे, राहुल पाल, जमा खान, रवि शर्मा, मोनू पटेल, सुबोध पांडे, विनीता सिंह, गोपाल चैधरी, संजय बिरहा, लक्ष्मण गुप्ता, आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।