भारतीय रेल द्वारा सार्वजनिक प्रतियोगिता

दिंनाक: 29 Mar 2018 14:49:12


 

भारतीय रेल ने एक सार्वजनिक प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता का नाम है 'How to Raise Money For Railways To Provide Better Services' यानी किस तरह भारतीय रेल बेहतर सुविधाओं के लिए धन जुटाएं। यदि आप अपनी ज्ञान प्रतिभा द्वारा रेलवे यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा करने में सक्षम हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है 10 लाख रुपए जीतने का। इसके लिए आपको सिर्फ एक आइडिया भर देना है भारतीय रेल को।


क्या है प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता के अनुसार लोग अपने आइडिया डिटेल्स और बिजनेस प्लान शेयर कर सकते हैं। इसके लिए innovate.mygov.in पर आपको लॉग इन करना होगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भारतीय रेल द्वारा अपनी आमदनी बढ़ाना और यात्रियों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता के विजेता को 10 लाख रुपए का ईनाम तो मिलेगा ही वहीं दूसरे विजेता को 5 लाख और तीसरे और चौथे विजेता को क्रमश: 3 और १ लाख रुपए दिए जाएंगे।


योग्यता
इसके लिए प्रतिभागियों को 20 मार्च 2018 तक 18 साल का होना अनिवार्य है। इसमें कंपनी, और विभिन्न संस्थाएं भी भाग लें सकती हैं। आइडिया आप हिंदी या अंग्रेजी भाषा में दे सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए शर्त रखी गई है कि आपका आइडिया एक हजार शब्द से ज्यादा का नहीं होना चाहिए। प्रतिभागी को अपना आइडिया पीडीएफ या पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन में भेजना होगा


ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले https://innovate.mygov.in पर जाएं और “CLICK HERE TO PARTICIPATE पर क्लिक करें। इसके बाद आपको पंजीकरण फॉर्म और सब्मिशन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद यूजर के पास एक कंफर्मेशन मेल आएगा। इसके लिए आप दी गई सभी जानकारियां अच्छे से पढ़ लें। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 मई 2018 शाम 6 बजे हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार जांच लें कि फॉर्म सही से भरा गया है या नहीं।

विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट देखें: https://innovate.mygov.in/jan-bhagidari