देश के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रणेता डॉ. केशव बलिराम हेडगेवारजी को जयंती पर नमन

दिंनाक: 01 Apr 2016 10:54:34


डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं प्रकाण्ड क्रान्तिकारी थे।उनका जन्म हिन्दू वर्ष प्रतिपदा (महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश और कर्नाटक में नए-साल के रूप में मनाए जाने वाले पर्व गुडीपाडवा के दिन 1 अप्रैल, 1889) के दिन हुआ था। घर से कलकत्ता गये तो थे डाक्टरी पढने परन्तु वापस आये क्रान्तिकारी बनकर। कलकत्ते में श्याम सुन्दर चक्रवर्ती के यहाँ रहते हुए बंगाल की गुप्त क्रान्तिकारी संस्था अनुशीलन समिति के सक्रिय सदस्य बन गये। सन् १९१६ के कांग्रेस अधिवेशन में लखनऊ गये। वहाँ संयुक्त प्रान्त (वर्तमान यू०पी०) की युवा टोली के सम्पर्क में आये। बाद में कांग्रेस से मोह भंग हुआ और नागपुर में संघ की स्थापना कर डाली।

इन्होंने सदैव यही बताने का प्रयास किया कि नई चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें नये तरीकों से काम करना पड़ेगा और स्वयं को बदलना होगा, अब ये पुराने तरीके काम नहीं आएंगे।

मृत्युपर्यन्त सन् १९४० तक वे इस संगठन के सर्वेसर्वा रहे।

देश के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रणेता डॉ. केशव बलिराम हेडगेवारजी को जयंती पर नमन।