एयर सर्विसेज

जबलपुर एअरपोर्ट : -

1.जबलपुर एअरपोर्ट के विस्तार के लिए सारे कार्य लगभग स्वीकृत करा लिए गए हैं जैसे रनवे का विस्तार, टर्मिनल बिल्डिंग, एप्रन, ATC टावर, आदि | इन सारे कार्यों के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा निरीक्षण कर स्वीकृति प्रदान की जा चुकी हैं | कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होने वाला हैं |

2. पिछले वर्ष जबलपुर से हैदराबाद, चेन्नई, बैंगलोर की अतिरिक्त फ्लाइट बढ़ने से यात्रिओं की संख्या एअरपोर्ट पर देखते हुए कुछ temporary एक्सटेंशन का कार्य किया गया हैं जैसे चेक इन एरिया और सुरक्षा एरिया का विस्तार किया गया हैं |
3. दिसम्बर 2015 में एअरपोर्ट पर स्पाइस जेट के एक विमान के दुर्घटना होने के बाद नागरिक उड्डयन निदेशालय ने एअरपोर्ट के लाइसेंस को रद्द कर दिया था | मेरे द्वारा नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री डा. महेश शर्मा जी से मुलाकात कर सम्बंधित अधिकारीयों के साथ एक बैठक हुई जिनमे मंत्री जी द्वारा जबलपुर एअरपोर्ट के लाइसेंस को सुरक्षा जांच कर शीघ्र बहाल किया जाये | 3 जनवरी 2016 को निदेशालय द्वारा लाइसेंस को बहाल कर दिया गया |

जबलपुर से हवाई सेवा का विस्तार : -

1. जबलपुर से हवाई सेवा के विस्तार के मद्देनज़र स्पाइस जेट एयरलाइन्स से जबलपुर से चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर को जोड़ने के साथ ही जबलपुर से मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट तो दिन में दो बार संचालित कराया गया |
2. दिनांक 4 दिसम्बर 15 को जबलपुर एअरपोर्ट पर स्पाइस जेट की उडान के दुर्घटना के बाद स्पाइस जेट द्वारा उडान को बंद कर दिया गया था | एअरपोर्ट पर सुरक्षा और संरक्षा के कार्य निष्पादित होने के बाद दिनांक 4 जनवरी 16 को स्पाइस जेट द्वारा जबलपुर से मुंबई एवं दिल्ली की फ्लाइट को पुन: संचालित किया गया | एयरक्राफ्ट के उपलब्धता के बाद पुन: दुसरे रूट की फ्लाइट संचालित हो जायेगी |
3. मेरी मांग पर चेयरमैन एयर इंडिया श्री लोहानी ने यह जानकारी की दिल्ली -जबलपुर के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट सप्ताह में तीन के बजाये 5 दिन संचालित की जायेगी | जो दिनांक 1 जनवरी 16 से प्रारंभ हो चुकी हैं |
4. मेरी मांग पर श्री अश्विनी लोहानी, चेयरमैन एयर इंडिया द्वारा यह जानकारी दी गई कि 24-मई-16 से भोपाल से एक फ्लाइट चलेगी जो जबलपुर होती हुए हैदराबाद जाएगी | और जून 16 के आखिरी सप्ताह में इसी विमान को बंगलोरे तक एक्सटेंड किया जा सकता हैं |