आकर्षक पर्यटन स्थल संग्राम सागर तालाब

दिंनाक: 30 Jan 2017 09:42:21

शहर के ऐतेहासिक संग्राम सागर तालाब का सौंदर्य अब निखर कर आकर्षक और मनोहारी पर्यटन स्थल के रूप में नजर आने लगा है और शीघ्र ही शेष कार्य पूर्ण कर इसका लोकार्पण फरवरी माह के अंत तक कराया जाये यह निर्देश मैंने संग्राम सागर के निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री वेदप्रकाश को दिए।

मैंने संग्राम सागर को पर्यटन के मेगा सर्किट में शामिल कराया था ताकि इसे आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके और तब इसके विकास की कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ हुआ था अब इसका निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है और जल्दी ही इसका लोकार्पण कर इसे पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

जबलपुर के 52 ताल- तलैयों में से एक संग्राम सागर तालाब जिसे गौंड काल में राजा संग्राम सागर ने बनवाया था और ब्रिटिश काल में इसे जबलपुर का एयर कंडीशनर भी कहा जाता था यह स्थल चारो ओर से पहाड़ियों से घिरे होने के कारण अत्यंत रमणीक स्थल है इसी के मद्दे नजर मैंने इसे पर्यटन के मेगा सर्किट में शामिल कराया था और प्रारम्भ में इसकी साफ सफाई के लिए 7 दिनों तक उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ श्रमदान भी किया था।

पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने बनाई गई परियोजना के अनुरूप म.प्र. पर्यटन विकास निगम द्वारा 1 करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से कार्य सम्पन्न कराये गए तदुपरांत मेरे निर्देश पर इसे नगर निगम को हस्तांतरित किया गया जिसमें मैंने अपनी सांसद निधि से 30 लाख रूपये और अन्य राशि नगर निगम ने लगाकर इसके सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य किये है।

मैंने संग्राम सागर का निरीक्षण नगर निगम आयुक्त वेदप्रकाश के साथ करते हुए शेष कार्य शीघ्र करा कर इसे पूरा करने निर्देश दिए हैं। मुझे विश्वास है कि जल्दी ही पर्यटकों के लिए यह सूंदर स्थल लोकर्पित हो।

इस अवसर पर अनिल तिवारी, दीपक दवे, संदीप जैन, पंकज दुबे, कुँवरपाल सिंह शेरू, प्रसन्न उपाध्यय, अभय सिंह, हृदयेश राजपूत, रणजीत ठाकुर, देशराज सिंह आदि उपस्थित थे।