जबलपुर संसदीय क्षेत्र की सभी 516 ग्राम पंचायतों का दौरा इस कार्यकाल में भी पूर्ण हुआ।

दिंनाक: 13 Nov 2017 22:35:59

आम तौर पर संसदीय क्षेत्र की व्यापकता को देखते हुए किसी भी सांसद का अपने संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में जाना संभव नहीं हो पाता है लेकिन आप आपको यह बताते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है की मैं अपने लगातार तीसरे कार्यकाल में भी इस कार्य को करने में सफल रहा हूँ और आज सिंगौद ग्राम पंचायत में पहुँचकर वहां का दौरा कर के जबलपुर संसदीय क्षेत्र की सभी 516 ग्राम पंचायतों का इस कार्यकाल में पूर्ण हुआ।

 

दौरे के समापन अवसर पर सिंगौद में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
जब मैं पहली बार सांसद चुना गया तभी मैने निश्चय किया कि कार्यकाल के दौरान प्रत्येक पंचायत में पहुंचा जाये और क्षेत्रीयजनों से संवाद कर उनकी तकलीफों को नजदीक से देखा जाये साथ ही अपनी सांसदनिधि का प्रत्येक पंचायत में पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कार्य हेतु आबंटन किया जाये ताकि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की कल्पना के अनुरूप अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का उत्थान किया जा सके और यदि हम अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करते हैं तो सफल निश्चित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रथम कार्यकाल से लगातार तीनों कार्यकालों में हम प्रत्येक पंचायत तक पहुंचने में सफल हुए हैं जिसके पीछे का मुख्य कारण पार्टी के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी संगठन की ताकत है।

प्रत्येक पंचायत तक पहुंचने में जिस तरह कार्यकर्ताओं का सहयोग मिला है साथ ही हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास केन्द्र में माननीय नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश में श्री शिवराज सिंह जी का सशक्त नेतृत्व हमारे साथ है। अन्य विपक्षी दलों की सोच जहां खत्म होती है वहां से हमारा नेतृत्व सोचना प्रारंभ करता है और इसी नेतृत्व के साथ चलकर ही आज प्रदेश एवं देश में विकास के साथ साथ गांव गरीब किसान, युवा, महिला हर वर्ग की बेहतरी के लिये विभिन्न योजनाओं के साथ ही देश को विश्व पटल पर आगे ले जाने का कार्य तीव्र गति से हो रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित मंचासीन अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि अपने संसदीय कार्यकाल में सबका साथ सबका विकास की अवधारणा को पूर्णरूपेण कार्य रूप में परिणित करते हुए पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जुझारू कार्यप्रणाली के साथ जो कार्य किये हैं वो निश्चित ही अनुकरणीय एवं सराहनीय हैं और इनकी यही कार्यप्रणाली उन्हें जनमानस के साथ ही कार्यकर्ताओं एवं नेत्त्व के बीच सर्वस्वीकार एवं लोकप्रिय बनाये हुए हैं।

वक्ताओं ने कहा कि संसदीय क्षेत्र की व्यापकता एवं सांसदों की व्यस्तता के चलते देश के कुछ ही संसदीय क्षेत्र ऐसे होंगे जहां के सांसद अपने कार्यकाल के दौरान प्रत्येक पंचायत तक लोगों के बीच जाकर सीधा संवाद कर पाते हांेगे। संसदीय एवं पार्टी संगठन की विभिन्न महत्वपूर्ण जवाबदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए भी संसद से सड़क तक प्रत्येक मंच पर एवं प्रत्येक अवसर पर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनता की सुविधाओं के लिये लगातार प्रयासरत रहते हैं जिसकी बदौलत ही आज जबलपुर तेजी से विकास करते हुए महानगर का स्वरूप प्राप्त कर रहा है।

दौरों के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मंच पर क्षेत्रीय विधायक सुशील तिवारी इन्दु, महापौर डाॅ. स्वाती सदानंद गोडबोले, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटैल, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव पटैल, जी.एस.ठाकुर, भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्रीमती नंदिनी मरावी, श्रीमती एल.बी.लोबो, अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, मविप्रा अध्यक्ष प्रभात साहू, एस.के.मुद्दीन, अजय विश्नोई, नरेन्द्र त्रिपाठी, दिलीप दुबे, आशीष दुबे, भारत सिंह यादव, रजनी यादव, बालचंद जैन, राजा मोर के साथ ही सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, मंडी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मंचासीन थे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश दाहिया एवं आभार मंडल अध्यक्ष दीनदयाल पटैल ने किया। इस अवसर पर राजेश राय, संतोष सैनी, गोविंद राय, संदीप शुक्ला, आशीष पटैल, ओमप्रकाश पटैल, सविता सोनी, भारत मिश्रा, सुभाष तिवारी, श्रीकांत उपाध्याय, ज्योति जैन, विनीता पटैल, प्रभा सोनी, माया पटैल, गौरव विश्वकर्मा, राजकुमार पटैल, लखन पटैल, देवेन्द्र यादव, मनोहर दुबे, कमलेश पटैल, रामसिंह, पुष्पराज सिंह बघेल, यशपाल सिंह, महेन्द्र सिंह ठाकुर, आनंदी महोबिया, पराग सिंह, संदीप बजाज, सर्वेश मिश्रा, रामरतन तिवारी, अमरनाथ दुबे, राजेश पटैल, मनोज पटैल, विनय असाटी, राजमणि सिंह बघेल, रंजीत पटैल, कृष्ण शेखर सिंह, राजेश ठाकुर, अभिषेक सिंह, कैलाश साहू, राजा सोनकर, प्रमोद चैहटैल, हामिद खान, सफीक हीरा, रीना आनंद जैन, निशा तिवारी, प्रदीप गोंटिया, प्रीति स्वप्निल अग्रवाल, रामदयाल बर्मन, जितेन्द्र ताम्रकार, नीरज सिंह,, सुशीला परस्ते, संदीप जैन, शिवराम बेन, आनंद मिश्रा, विकास पटैल, पंकज दुबे, तृष्णा चटर्जी, जय सचदेवा, रजनीश यादव, आशा करोसिया, मधुबाला राजपूत, संतोषी ठाकुर, बलराज सोनकर, राजीव राठौर, संजय नाहतकर, सीतारमण दुबे, दामोदर सोनी, शशिकांत सोनी,श्रीराम शुक्ला, कमलेश अग्रवाल, काके आनंद, नवीन रिछारिया, ज्योति कुरील, सुशील शुक्ला, रिजवान असारी, रूपलाल पटैल, अमर मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, अभिनय यादव, आदि उपस्थित थे।