प्रदेश के पहले लेजर शो की हुई शुरुआत भेड़ाघाट में हुई

दिंनाक: 18 May 2017 10:57:46


 

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में आज से लेजर शो की शुरुआत हुई ।
भेड़ाघाट के पंचवटी में 30 मिनिट के इस लेजर शो में माँ नर्मदा की गौरव गाथा के साथ भेड़ाघाट का महत्त्व बताया गया है इसके पश्चात देशभक्ति के सुमधुर गीतों के साथ लेजर शो दिखाया गया।

मैंने जबलपुर कोपर्यटन के मेगा सर्किट में शामिल करा कर 50 करोड़ रूपये स्वीकृत कराये थे जिनमें भेड़ाघाट में लेजर शो जो की लगभग 3 करोड़ की लागत से बनाया जाना था जिसकी शुरुआत आज हो गई है।

मेरा शुरू से ही प्रयास रहा की जबलपुर को पर्यटन की दृष्टि से महत्पूर्ण बनाया जाये और भेड़ाघाट जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में लेजर शो की शुरुआत की जाये ताकि देश विदेश के पर्यटक इस विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट में एक ओर संगमरमर की वादियों का में घूमने आए वही लेजर शो के माध्यम से माँ नर्मदा के इस सुंदर स्थल पर लेजर शो का लुफ्त उठाये।


 

यह अत्यंत मनोहारी और मनोरंजक है और निश्चित ही लेजर शो शुरू होने से जबलपुर के पर्यटन को गति मिलेगी। साथ ही मेगा सर्किट में शामिल संग्राम सागर जो कि लगभग बन कर तैयार है इसे भी शीघ्र ही लोकर्पित कराया जायेगा जो की जबलपुर का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल होगा।
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए एमपीटी के एक्सक्यूटिव इंजीनियर दिलीप श्रीवास्तव ने रखते हुए बताया कि 2 करोड़ 20 लाख की लागत से तैयार इस लेजर शो में शाम के वक्त दो शो दिखाये जाएंगे।

कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शैला जैन, कलेक्टर श्री महेश चंद्र चैधरी, म.प्र. पर्यटन निगम के सदस्य अनिल तिवारी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष नीरज सिंह भारतसिंह यादव, विद्यासागर पटैल, शारदा दुबे, ओमनारायण दुबे इलेट्रिक्ल एक्सक्यूटिव इंजीनियर संजय भटनागर, श्री दवे, श्री धोपे, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत दिलीप राय, सुनील जैन, महेश तिवारी, विद्याधर दुबे, ओमनारायण दुबे, पार्षद राकेश तिवारी, लव दाहिया के साथ स्थानीय जन उपस्थित थे।