मनोरम पर्यटन स्थल संग्राम सागर तालाब के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण

दिंनाक: 25 Aug 2017 17:48:41

शहर के मध्य स्थित अत्यंत सुंदर एवं प्राकृतिक रूप से समृद्ध ऐतिहासिक संग्राम सागर तालाब के सौंदर्यीकरण के पश्चात उसका लोकार्पण मेरे द्वारा प्रदेश शासन के राज्यमंत्री श्री शरद जैन के मुख्य आतिथ्य भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री अजय प्रताप सिंह के विशिष्ट आतिथ्य एवं महापौर डॉ. स्वाती सदानंद गोडबोले की अध्यक्षता में गरिमामय समारोह में किया गया।

संग्राम सागर तालाब के जीर्णोद्धार और सौदर्यीकरण के लिये मैंने लगातार प्रयास किये थे और उन्ही प्रयासों के चलते पर्यटन के मेगा सर्किट में शामिल कराकर म.प्र. पर्यटन विकास निगम से 1 करोड़ 20 लाख तथा सांसद निधि से 30 लाख और नगर निगम मद से 37 लाख रूपये स्वीकृत कराकर संग्राम सागर को मनोरम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराया गया।

वास्तव में जबलपुर देश के उन गिने चुने शहरों में शामिल रहा है जिनमे जल की पूर्ति के लिये हमारे पूर्वजों ने सकारात्मक सोच के साथ संसाधन उपलब्ध कराये। हम सौभाग्यशाली हैं कि रानी दुर्गावती के शहर में हम निवासरत हैं हम सभी रानी दुर्गावती की वीर गाथा से सभी अवगत हैं और केवल उनकी वीरता ही नहीं उनकी शासन व्यवस्था भी अद्भुत थी, उन्होंने शहर के लिये जिस तरह का वाटर मैनेजमेंट किया था वह अनुकरणीय है और इसी वजह से जबलपुर को पानी के लिये कभी नहीं जूझना पड़ा उनके द्वारा निर्मित 52 तालाबों जो कि एक दूसरे से आपस में जुड़े हुए थे ऐसी व्यवस्था अन्य कहीं भी नहीं देखने नहीं मिलेगी। इसके पूर्व भी जल संरक्षण के लिये लिये मैने 18 दिनों की जल संरक्षण यात्रा भी की थी।
मेरा प्रारंभ से ही मानना रहा है कि जबलपुर पर्यटन के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ा सकता है और आज जब पूरा देश पर्यटन की बात कर रहा है और पर्यटन तेजी से विकसित होने वाला उद्योग बन चुका है। साथ ही विश्व के अनेकों देश हैं जिनकी अर्थव्यवस्था पर्यटन उद्योग पर ही टिकी है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान भी इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं।

जबलपुर शहर के मध्य में संग्राम सागर ऐसा तालाब है जिसे ब्रिटिश काल में जबलपुर का एयर कडीशनर भी कहा जाता था किंतु लगातार देखरेख के अभाव में इसकी दुर्दशा होती गई और हमने तय करके 5 दिनों तक लगातार श्रमदान कर इसकी सफाई की और मध्यप्रदेश पर्यटन निगम, सांसद निधि एवं नगर निगम के मत से उपलब्ध राशि के द्वारा इसका सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया तत्पश्चात आगे भी इसकी देखरेख और संचालन ठीक ढंग से हो इस हेतु नगर निगम को हस्तांतरित भी कराया गया और आज जब इस मनोरम स्थल का लोकार्पण किया जा रहा है तो हम गर्व से कह सकते हैं कि यह जबलपुर का सबसे सुंदर पर्यटन स्थल होगा जहाँ जबलपुरवासियों के साथ आसपास से आनेवाले पर्यटक भी प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ ले सकेंगे।

जबलपुर की इस प्राचीन धरोहर को मनोरम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर जबलपुर की जनता को समर्पित करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। निश्चित ही यह जबलपुर के लिये पर्यटन के क्षेत्र में आकर्षण का केन्द्र होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्री शरद जैन ने कहा, "हमारे शहर के बीच में पहाड़ियाँ हैं और सर्वाधिक तालाब भी हमारे शहर में हैं इन तालाबों में जल संरक्षण और जल संवर्धन किया जाये तो यह पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा और इसी दिशा में हमारे सांसद श्री राकेश सिंह ने प्रयास किये उसके लिये उन्हें बधाई देता हूँ। हमें नए जल स्त्रोतों को खोजना और पुराने जल स्त्रोतों को संरक्षित करना होगा तभी हम आने वाली पीढ़ी को कुछ दे पाएंगे। हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज जी ने जल संरक्षण के लिये ही नर्मदा सेवा यात्रा की थी और इस यात्रा का उद्देश्य भी हमारे जल स्त्रोतों को बचाए रखना था। इस दिशा में हम सभी को जागरूक होना होगा। "

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री अजय प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा, "आज के जबलपुर और 2003 के पहले के जबलपुर में जमीन आसमान का अंतर है। जबलपुर में नागरिक सुविधाओं में वृद्धि हुई है और शहर विकसित हुआ है किंतु किसी भी शहर का विकास केवल सड़क नाली बिजली और उँची बिल्डिगों से ही नहीं होता अपितु शहर की ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर को बचाकर उन्हें भी संरक्षित करना होता है। जिन शहरों मे ऐतिहासिक धराहरों का संरक्षण किया है वे देश और दुनिया मंे अपना महत्व रखते हैं और ऐसा ही कार्य जबलपुर में इस ऐतिहासिक तालाब का सौंदर्यीकरण कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य सांसद श्री सिंह के द्वारा किया गया है यह सभी के लिये अनुकरणीय है। "

कार्यक्रम की अध्यक्षा महापौर डॉ. स्वाती गोडबोले जी ने इस अवसर पर कहा कि रानी दुर्गावती ने 52 तालाबों का निर्माण कर जल की इस श्रंखला को बनाया था किंतु जैसे जैसे शहर की आबादी बढ़ी और यह श्रंखला खंडित होती गई कई तालाबों को पूरकर उनमें गार्डन और बड़ी बिल्डिगों का निर्माण कर दिया फिर भी शहर में 32 तालाब जीवित हैं और इन तालाबों का जीवन बचा रहे इस हेतु हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि जल संरक्षण हेतु अपना सहयोग करें। महापौर डॉ. गोडबोले ने कहा कि हमने तय किया था कि शहर में पर्यटन के विकास हेतु सांसद एवं विधायक निधि से जो भी राशि दी जायेगी उतनी ही राशि नगर निगम देगा और विकास करेगा इसी क्रम में संग्राम सागर तालाब के लिये पर्यटन निगम और सांसद निधि से सौंदर्यीकरण का कार्य सांसद श्री राकेश सिंह द्वारा कराया गया और साथ ही नगर निगम ने भी अपनी मद से राशि देकर शेष कार्य को पूर्ण कराया।

कार्यक्रम का संचालन एमआईसी सदस्य श्री कमलेश अग्रवाल एवं आभार नगर निगम कमिश्नर श्री वेद प्रकाश ने किया। इसके पूर्व स्थानीय पार्षद श्रीमती ललिता सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष श्री जी.एस.ठाकुर, विधायक श्री अंचल सोनकर, श्री अशोक रोहाणी, श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्रीमती नंदिनी मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटैल, मविप्रा अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, अविवि निगम उपाध्यक्ष श्री एस के मुद्दीन, पूर्व विधायक श्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, कलेक्टर श्री महेशचंद्र चैधरी, नगर निगम कमिश्नर श्री वेद प्रकाश, एमआईसी सदस्य श्री श्रीराम शुक्ला, श्री काके आनंद, श्री नवीन रिछारिया, श्रीमती रेखा सिंह, श्रीमती इंद्रजीत कौर, श्रीमती वीणा जैन, श्रीमती ज्योति कुरील, युवामोर्चा अध्यक्ष रंजीत पटैल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष कैलाश साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश ठाकुर मंचासीन थे साथ ही संजय तिवारी, रिजवान अंसानी, सुशील शुक्ला, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।