स्मार्ट सिटी की पहली वर्षगांठ

दिंनाक: 25 Jun 2016 15:20:21


राइट टाउन स्थित मानस भवन में शनिवार को स्मार्ट सिटी की पहली वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम के प्रथम चरण में सुबह 10 बजे से 'माय जबलपुर स्मार्ट सिटी' विषय पर कार्यशाला थी। इसमें बुद्धिजीवी और विषय विशेषज्ञ परिचर्चा की। इसके बाद शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए तैयार स्मार्ट एप, जे-कार्ड और एम-गवर्नेस का जिले के प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन और स्वास्थ्य राज्यमंत्री शरद जैन के मुख्य आतिथ्य की अध्यक्षता में लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महापौर डॉ. श्रीमती स्वाति गोडबोले, विधायक अंचल सोनकर, प्रतिभा सिंह, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी, तरुण भानोत, एलबी लोबो, निगम अध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीक, नेताप्रतिपक्ष राजेश सोनकर भी उपस्थित थे ।
मानस भवन में सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक परिचर्चा में मुख्य रूप से स्मार्ट सिटी अधोसंरचना का विकास, जे-कार्ड, पर्यावरण विकास की संभावनाएं व चुनौतियां, ग्रीन जोन डेव्हलपमेंट अंडर स्मार्ट सिटी, जबलपुर स्मार्ट सिटी के संबंध में गारमेंट मेन्यूफेक्चरिंग की वर्तमान स्थिति व उन्नयन की संभावनाएं, नवीन रोजगारों का सृजन, महिला उद्यमियों की सहभागिता, युवाओं की नजर में स्मार्ट सिटी, परिवहन, स्मार्ट सिटी में जीआईएस बेस्ट सेल्यूशन, पर्यटन के गेटवे के रूप में जबलपुर को विकसित करना जैसे विषयों पर चर्चा की।