पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन

दिंनाक: 01 Apr 2017 19:46:42

शहर और आसपास के जिले के लोग अब भोपाल जाए बिना पासपोर्ट बनवा सकेंगे। शनिवार से शहर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरू हो गया।
केन्द्र का शुभारंभ आज शनिवार 01 अप्रैल 2017 को दोपहर 12 बजे मुख्य डाकघर, संभागायुक्त कार्यालय के सामने, सिविल लाइन में मेरे साथ विदेश राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह द्वारा किया गया। पासपोर्ट सेवा के लिए अभी एक डेस्क बनाई गई है। इसके पूर्व शुक्रवार को पासपोर्ट सेवा केन्द्र का पूरा सेटअप तैयार कर लिया गया। यहां एक कंप्यूटर, फिंगर प्रिंट लिए जाने वाली मशीन और कैमरा इस्टॉल कर दिया गया है।
केन्द्र के उद्घाटन के लिए विदेश राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह सुबह 12 डुमना विमानतल पहुंचे। वहां से सीधे वे मुख्य डाकघर पहुचे। केन्द्र का शुभारंभ करते हुए जनरल वीके सिंह ने कहा यह शहर विकास में बड़ा कदम है। यह युवाओं के हित में लिया गया केन्द्र का अच्छा निर्णय साबित होगा। इस दौरान मेरे साथ चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री शरद जैन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, महापौर स्वाति गोडबोले, विधायक अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इन्दु, प्रतिभा सिंह, नंदनी मरावी आदि उपस्थित रहे। केन्द्र द्वारा पहले दिन के लिए 10 लोगों को अपाइनमेंट दिया गया है। सभी का समय निर्धारित है। इसके बाद सोमवार से प्रतिदिन 40 आवेदकों के पासपोर्ट की प्रक्रिया नियमित रूप से पूरी की जाएगी।

Embeded Object